यमुना के झाग


पाठशाला📖 के बगल में मधुशाला 🥃
राशन कार्ड बनवाने के नाम पर दबोचे बाला
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
जनता के पैसे की पोस्टरबाजी
कर्मचारियों की तनख्वाह देने को नहीं राजी
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
पंजाब मजे से जलाये पराली
धुंवा आये तो हरियाणा को गाली
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
प्रदूषण का विकल्प नहीं ढूंढा
खाँसता नजर आये हर जवान और बूढ़ा
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
यमुना का नहीं खत्म हुआ झाग
बेवड़े खेलें गली गली में फाग
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
बारिस में दिल्ली बन जाती दरिया
बोल रहे बना देंगे लंदन की तरियां
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
अन्ना को भी सब्जबाग दिखाये
लोकपाल कभी ला नहीं पाये
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁
नजर आ रहे "आप" के पाप
दिल्ली वालों ने पाल लिया सांप
वाह क्या दिल्ली मॉडल है😁

Comments