अर्धांगिनी Ardhangini

स्वप्न सुन्दरी मरीचिका आभाषिनी 

नवल धवल कस्तूरिकायाकंचनी  

कमलनयनी कीरनासाग्री दंतदामिनी

नवयौवना सर्पकेशिनी कोमलांगिनी

वलयांगिनी लोचनी गजगामिनी 

श्रीयुति श्रीमुखी श्रीमती कामायनी

मनमोहिनी रतीअंगसोहिनी 

वाणीतरंगिनी वाकमधुरसिनी 

कालहरणी षोड़शी हर्षिनी 

इंदुमती ममप्रिया अर्धांगिनी

Comments